ताजा खबर
रोसमाह मंसूर कौन? लग्जरी लाइफ की शौकीन, 28 अरब रुपये का खरीदा सामान; पति भी रहे विवादों में   ||    ‘अस्तित्व पर खतरा आया तो बनाएंगे परमाणु बम…’ ईरान बोला- हम सिद्धांत बदल सकते हैं   ||    अमेरिका में सूअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की मौत, 2 माह पहले करवाया था ऑपरेशन   ||    POK में हालात बेकाबू, झड़पों में एक पुलिस अफसर की मौत; 100 से अधिक लोग घायल   ||    सवा लाख रुपये पेंशन के लिए बेटी ने घर में छिपाया शव, 50 साल पहले मरे भाई को बताया जिंदा   ||    मालदीव की खुल गई पोल, भारत से दान में मिले प्लेन को उड़ाने के लिए देश में पायलट ही नहीं   ||    Petrol Diesel Price Today: सोमवार को कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल?   ||    SIP Tips : 1000 रुपये महीने के निवेश से शुरुआत करके रिटायरमेंट से पहले बन सकते हैं करोड़पति   ||    PM Kisan Yojana के लिए कैसे करें E-KYC? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस   ||    RCB की मेंस टीम के साथ बन रहा वुमेंस टीम जैसा संयोग, फैंस को याद आई WPL 2024   ||   

ट्रकों के भाड़े में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी, महंगी होंगी वस्तुएं.

लखनऊ%3A ट्रांसपोर्टरों ने बृहस्पतिवार को मालभाड़े में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला किया है। अब 150 से 250 किमी. तक 15 और इससे अधिक दूरी पर 10 फीसदी भाड़ा बढ़ाया गया है। इससे मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, मध्य प्रदेश से आने और पूर्वांचल समेत आसपास के जिलों में यहां से जाने वाली खानपान की वस्तुएं महंगी हो जाएंगी। लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और परिवहन विकास ट्रस्ट ने बैठक के बाद शुक्रवार से बढ़ा भाड़ा लागू करने पर सहमति दे दी है।

लखनऊ दाल-चावल-मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि "भाड़ा बढ़ने से प्रति क्विंटल एक रुपये तक अनाज के दाम बढ़ जाएंगे। दाल, चावल आदि की जितने बार लोडिंग व अनलोडिंग होगी, उतनी बार भाड़ा देना पड़ेगा।"

लखनऊ से मिनी ट्रक का भाड़ा 
शहर    माल   पहले (रुपये में)    अब (रुपये में)   
अयोध्या     5 टन      6500               7000
लखीमपुर    5 टन      6500              7000 
सुल्तानपुर    5 टन      6500              7000        
बहराइच      5 टन      6500             7000  
गोंडा         5 टन      6500               7000
-इनहीं रूट पर 7.5 टन माल होने पर भाड़ा 7500 की जगह 8000 हो जाएगा । 18 टन का भाड़ा 13,500 की जगह 15000 होगा। 

लखनऊ से लंबी दूरी का मिनी ट्रक का भाड़ा 
शहर   माल     पहले  (रुपये में)    अब
गोरखपुर    5 टन         12,000           13,000
मिर्जापुर    5 टन         12,000           13,000
वाराणसी   5 टन         12,000           13,000
आगरा     5 टन          12,000           13,000
-इन्हीं रूट पर 7.5 टन माल के लिए 13000 की जगह अब 14,500 रुपये होंगे। 18 टन के लिए 21000 की जगह 23,000 रुपये होंगे। 

क्या सरकार दे रही है महंगाई को बढ़ावा?
डीजल से टैक्स कम नहीं होने पर उसकी कीमतें बढ़ेगी। ट्रांसपोर्टर भाड़ा बढ़ाएंगे तो माल की कीमत बढ़ेंगी। सरकार टैक्स को कम न करके महंगाई को बढ़ावा दे रही, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना है।

Posted On:Friday, October 1, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.